logo

बकरीद आज, मंत्री इरफान अंसारी ने दी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं 

irfaan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मधुपुर ईदगाह में नमाज़ अदा की। इसके साथ ही उन्होंने जामताड़ावासियों सहित झारखंडवासियों को ईद की दिली शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और त्याग की सीख देता है। दुआ की कि झारखंड और पूरा देश अमन, शांति और सौहार्द से भरा रहे। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Bakrid Minister Irfan Ansari