द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने कहा, ''दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि उनका सानिध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके।''
