logo

सिमडेगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी मांगने वाले 2 अपराधियों गिरफ्तार

levi.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में फूल सिंह और राजेश साहू उर्फ चुठु शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिमडेगा एम अर्शी ने बताया कि अनिश शाद नामक व्यक्ति की कंस्ट्रक्शन कंपनी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लरबा में नहर बनाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उनको अपराधियों का फोन आया और अपराधियों ने उनसे काम के कुल लगत की 5 प्रतिशत राशि लेवी के रूप में मांगी।

साथ ही अपराधियों ने लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अपराधियों द्वारा लवी की मांग किए जाने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मलिक अनीश शाद ने कोलेबिरा थाना में अपराधियों के विरोध मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच करना शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फूल सिंह और राजेश साहू उर्फ चुठु को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजेश साहू उर्फ चुठु का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। फूल सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लेवी मांगने के लिए धमकी देते थे और नहीं देने पर जान से मारने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। पुलिस आज दोनों अपराधियों को जेल भेज दी। 

Tags - Jharkhand News Simdega News Simdega Latest News Simdega Hindi News demanding levy