logo

धनबाद उपायुक्त का बनाया फेक व्हाट्सएप आईडी, साइबर थाना कर रहा है पड़ताल 

धनबाद उपायुक्त का बनाया फेक व्हाट्सएप आईडी, साइबर थाना कर रहा है पड़ताल 

धनबाद 
धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन के नाम पर फेंक व्हाट्सएप आईडी बनाने की खबर मिल रही है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8057590035 बताया गया है। इस संबंध में धनबाद डीसी ने अपने मातहत अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों को अगाह किया है। कहा है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया जाता है, तो छलावे में न आयें। साथ ही किसी भी प्रकार की बातचीत न करें। इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि प्रशासन की ओर से इस मामले की सूचना साइबर थाना को दे दी गयी है। साइबर थाना के साथ पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। 
   

  मारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N