logo

पलामू में आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार 

rape36.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गयी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है।  पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने किराये के मकान के बाहर खले रही थी। तभी आरोपी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ सुनसान जहग पर ले गये। पीड़िता की सहेली ने इसकी जानकारी परीजनों को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को खोजने निकले। परिजनों ने सुनसान जगह पर देखा की आरोपी दुष्कर्म का प्रयास कर रहे। जैसे परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता का न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भी बयान दर्ज करवाया जाएगा। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Palamu News Palamu Latest News Gang Rape Tribal Minor