logo

Jharkhand News

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, धनसार और भेलाटांड में कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी

ED ने शुक्रवार सुबह धनबाद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए धनसार और भेलाटांड स्थित कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई, जब ईडी की चार गाड़ियां केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ धनसार और

गोड्डा में विवाह भवन के बंद कमरे से युवक का शव बरामद, सल्फास की गोलियां और शराब की बोतलें मिलीं

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन में गुरुवार को एक बंद कमरे से 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाह भवन के संचालक अजय कुमार सिंह ने कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानलेवा कफ सीरप कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-यूपी-गुजरात के 25 ठिकानों पर छापेमारी

जानलेवा कफ सीरप की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। करीब सात बजे शुरू हुई इस छापेमारी में झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कुल 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है।

झारखंड में ठंड का प्रकोप तेज, कांके 3.2 डिग्री के साथ सबसे सर्द; खंडोली डैम में प्रवासी पक्षियों की बहार

झारखंड में शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें कांके (रांची) 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा

रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव, एक माह तक पिस्का स्टेशन से चलेगी ट्रेन

रांची यार्ड में चल रहे रिमॉडेलिंग कार्य की वजह से रांची और सासाराम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग एक महीने तक अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किए हैं।

सीयूजे में भारतीय शास्त्रीय संगीत का आयोजन, पंडित विश्वमोहन भट्ट-हिमांशु महंत की जुगलबंदी ने बांधा समां

भारतीय शास्त्रीय संगीत की सर्वोच्च परंपरा का अनूठा अनुभव कराने के उद्देश्य से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्पीक मैके (Spic Macay) के सहयोग से गुरुवार को एक विशेष शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : सदन की कार्यवाही के आखिरी दिन कुछ ऐसा रहा माहौल

झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का शुक्रवार यानि 11 दिसंबर, 2025 को हंगामेदार माहौल के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

कैलाश यादव बोले : गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सत्तापक्ष–विपक्ष मिलकर करें ठोस पहल

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को विधानसभा सत्र में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज से जुड़ा सवाल उठाने के लिए साधुवाद व शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक

प्रदेश भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शीतकालीन सत्र का समापन : बजट पर चर्चा के दौरान CM सोरेन का तीखा हमला, कहा– गैर BJP राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुपूरक बजट पर बोलते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

सत्र के समापन पर बोले रबीन्द्रनाथ महतो- तीखी बहस ठीक, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहे; दूसरे अनुपूरक बजट को खास बताया

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने समापन भाषण देते हुए कहा कि 5 से 11 दिसंबर तक चला यह सत्र राज्य के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा।

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली कूच : बंधु तिर्की और टाना भगतों का जत्था रामलीला मैदान की रैली में देगा सत्ता के खिलाफ संदेश

झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य, पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली पूरे देश में बड़ा संदेश देगी।

Load More