logo

Jharkhand News

JSSC-CGL समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के सामने धरना प्रदर्शन जारी

JSSC-CGL समेत कुल 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। चयनित अभ्यर्थियों का एक बड़ा समूह प्रोजेक्ट भवन के मुख्य दरवाजे के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

CGL अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट भवन के सामने से हटाया, कुटे मैदान में आंदोलन की मिली इजाजत

जेएसएससी CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार दोपहर सचिवालय सुरक्षा टीम ने मौके से हटा दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को बताया कि प्रोजेक्ट भवन के आसपास के क्षेत्र में सुर

JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए कानून की मांग, AJSU नेता संजय मेहता ने CM हेमंत को लिखा पत्र

जेपीएससी-जेएसएससी समेत राज्य की पूरी परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आजसू पार्टी के महासचिव और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विस्तृत पत्र लिखा है।

डेंगू से झारखंड के युवक की मुंबई में मौत, छह माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर गांव निवासी युवक छोटी ठाकुर की मुंबई में डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गया था

GNM परीक्षा में फ्लोरेंस कॉलेज की श्वेता स्मृति एक्का ने पूरे झारखंड में हासिल किया तीसरा स्थान

झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा जारी GNM तृतीय वर्ष की परीक्षा परिणाम में फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग (इरबा, रांची) की छात्रा श्वेता स्मृति एक्का ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठि

MMDR के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगा JMM, आज होगी बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में झामुमो के सांसद, मंत्री, विधायक समेत केंद्रीय समिति के प

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका विशेष आग्रह पर हाईकोर्ट में स्वीकार; आज सुनवाई

जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को तीन याचिकाएं दाखिल की गईं। सोनम कुमारी, अवधेश कुमार एवं अन्य की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर कर नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश को निरस्त करने की मांग की

सोनम ने सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, बिहार की शिक्षक की नौकरी छोड़कर झारखंड में बनी थीं DC

जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा रद्द होने के बाद इससे नियुक्त अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हजारीबाग में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थापित रहीं सोनम कुमारी ने झारखंड सरकार की उस अधिसूचना को हाईकोर्ट में चुनौती दी ह

JTET 2026 : आवेदन में सुधार का मिला मौका, 31 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकेंगे बदलाव; जानें प्रक्रिया

झारखण्ड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का मौका दिया है। अभ्यर्थी 20 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अपने आवेदन में नाम, पिता-माता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय में सुधार कर सक

जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, 20 से अधिक बार हुई उल्टियां

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के मधुबन गांव में जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। बीमार लोगों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। खुखड़ी खाने के कुछ देर बाद सभी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया

रांची के नामकुम में 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा ने नाबालिग के घर में ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आज रांची के कई इलाकों में बिजली कटौती, जानिए किन-किन क्षेत्रों में कब तक रहेगी आपूर्ति बाधित

रांची के कई इलाकों में आज मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती रहेगी। टाटीसिलवे, बड़गाईं, मोरहाबादी, बरियातू, लालपुर और ओरमांझी जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

Load More