लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंगहातू–सीठियो कोयल नदी घाट पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सरना समाज के लोगों द्वारा शव यात्रा को रोके जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ को जाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देख
इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए चार पुलिस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें अखिलेश मंडल, सरोज सिंह, शैलेश प्रसाद और विनोद उरांव शामिल हैं। सभी अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा–2026 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 में संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
झारखंड के साहिबगंज जिले में केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के तहत 10 गांवों का चयन किया गया है, जिन्हें सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से जोड़ना है। चयनित गांवों क
राजधानी रांची से सटे इलाकों में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के आसपास के हाईवे और रिंग रोड पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
गोड्डा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के देवडाँड़ थाना क्षेत्र के परगोडीह में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर ठगी के खेल में शामिल चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
कल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की अचानक महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हो गई। तस्वीरें देखकर लग रहा हैकि यह मुलाकात एक सुखद अवसर रही।
आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। बाजार में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई है। महज 10 दिनों के भीतर ही इसकी कीमत में करीब एक लाख रुपये की उछाल आई है।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी,