द फॉलोअप डेस्क
कल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की अचानक महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हो गई। तस्वीरें देखकर लग रहा हैकि यह मुलाकात एक सुखद अवसर रही। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने इस मौके की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे झारखंडवासियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि माही से अचानक मुलाकात हुई। उन्होंने इस मुलाकात की फोटो भी साझा की, जिसमें धोनी के साथ उनकी बातचीत और मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। वहीं, कल्पना सोरेन ने पोस्ट में लिखा कि हेमंत जी के साथ झारखंड के लाल, महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। इस फोटो और पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर खुश हो रहे हैं। दरअसल धोनी झारखंड के लिए गर्व का प्रतीक हैं और उनके फैन्स की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। उनके साथ मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की यह मुलाकात झारखंडवासियों के लिए भी खास है। इस मौके पर दोनों नेताओं ने धोनी से बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचवाई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। धोनी की लोकप्रियता आज भी उतनी ही ऊँची है जितनी उनके खेल के दिनों में थी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उनके फैन हैं, और उनकी झारखंड से जुड़ी विशेष पहचान उन्हें और भी प्रिय बनाती है। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन के साथ धोनी की यह अनायास मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों और आम जनता के बीच खुशी का एक खास पल बन गई है।
.jpg)