logo

Jharkhand News

झारखंड कांग्रेस ने संगठन को गति देने के लिए सचिवों के बीच जिलों और विभागों का विभाजन किया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन को अधिक तेज़ और प्रभावी बनाने के लिए दो सचिव, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेन्द्र मरावी के बीच जिलों और विभागों का नया विभाजन किया है।

जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

चाईबासा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा नीमडीह स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के समीप एक जनरल स्टोर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने उक्त जनरल स्टोर से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दुकान की संचालिका संगीता तिवारी को गिरफ्तार किया है।

गुमला में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

गुमला जिले के टोटो थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुमला : सिसई प्रखंड के कोड़ेदाग स्कूल में सिर्फ 3 कमरों में 371 बच्चे पढ़ने को मजबूर, नए भवन का इंतजार

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत शिवनाथपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग में कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई होती है। स्कूल में कुल 371 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सभी बच्चों के लिए सिर्फ तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। इ

पाकुड़ में 872 लोगों ने गलत तरीके से लिया सरकारी राशन, अब चुकानी होगी राशि ब्याज समेत

पाकुड़ जिले में सरकारी राशन का लाभ गलत तरीके से उठाने वाले 872 लोगों की पहचान की गई है। विभाग ने इन सभी को ब्याज सहित राशन की पूरी कीमत वापस करने का निर्देश दिया है।

निकाय चुनाव में आरक्षण तय करने की प्रक्रिया तेज, SC-ST के लिए 2011 की जनगणना होगी आधार 

झारखंड में निकाय चुनाव की दिशा तेजी से साफ होती जा रही है। वार्डों के आरक्षण को लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने का काम लगभग शुरू हो चुका है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा

धुर्वा थाना का घेराव : अरशद अंसारी हत्याकांड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

अरशद अंसारी हत्याकांड को लेकर मंगलवार को मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने धुर्वा थाना परिसर पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि उन्होंने थाना को पहले ही आशंका जताते हुए सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

रांचीः सुखदेव नगर थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत से जुड़े मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। रांची रेंज के आईजी और एसएसपी द्वारा की गई जांच में थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी परशुराम के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए।

झामुमो का संचार साथी पर सवाल, बाबूलाल मरांडी से जवाब की मांग; कहा- हमारी निजी जानकारी लीक हो जाएगी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संचार साथी मोबाइल एप्लिकेशन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि इस ऐप में इतनी अधिक परमिशन मांगी जा रही हैं, जो किसी भी व्यक्ति की गोपनीयता के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से ब्राउन शुगर तस्करी करने आए 3 युवक और एक युवती गिरफ्तार

एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक और एक युवती सफेद रंग की अर्टिगा कार से डाल्टनगंज (पलामू) से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला में बेचने आ रहे हैं। सूचना के आधार प

इचाक CHC में गर्भवती से वसूली मामले पर CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, DC के आदेश से मामला दर्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक में गर्भवती महिला से पांच हजार रुपये वसूली और मारपीट किए जाने का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत और एक्स पर मामला उछलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

चोरों ने जज को बनाया शिकार, भीड़ का फायदा उठाकर चुराया मोबाइल और खाते से उड़ाए 2.88 लाख रुपये

चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने एक जज को भी निशाना बना लिया। धुर्वा के सेक्टर-2 बाजार में सब्जी खरीदने गए एक जज का मोबाइल चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर चुरा लिया। इसके कुछ ही समय बाद, जज के बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से 2.88 लाख रुपये की बड़ी

Load More