logo

Jharkhand News

झारखंड-छत्तीसगढ़ के 24 माओवादियों ने किया सरेंडर, AK-47 समेत 11 आधुनिक हथियार किए जमा

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुल 16 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमेटी सदस्य (आरसीएम), तीन जोनल कमेटी सदस्य, तीन सब-जोनल कम

गिरिडीह DC ने सुनी अनाथ बच्चों की पीड़ा, बेहतर शिक्षा और सहायता के लिए विभाग को दिए निर्देश

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने 6 अनाथ बच्चों की समस्या सुनकर मदद का भरोसा दिया। माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुए बच्चों की शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

गढ़वा में आधी रात सहायक अध्यापक का गला रेता, लहुलूहान हालत में पहुंचे घर; हालत नाजुक

गढ़वा में टीचर पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में शिक्षक के गले में गहरा जख्म हो गया है। मामला भवनाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया का जहां राजकीय मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी में पदस्थापित सहायक अध्यापक सुनील साह की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया।

रांची में दिव्यांग महिला पर हमला, पति का दूसरी महिला के साथ संबंध का आरोप

रांची के सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोनों पैरों से दिव्यांग महिला प्रीति कुमारी ने अपने पति सूरज कुमार दिनकर, ससुराल पक्ष के सदस्यों और एक महिला पर जानलेवा हमला करने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सिमडेगा में SIR अभियान शत-प्रतिशत पूरा, उपायुक्त कंचन सिंह ने टीम और जिलेवासियों को दी बधाई

सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शत-प्रतिशत पूरा। उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रशासनिक टीम, बीएलओ और जिलेवासियों को दी बधाई व जताया आभार।

एल खियांग्ते ने 14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने रिफॉर्म का प्रयास किया; जांच से सच आएगा सामने

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीआईडी जांच के बीच आयोग के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पलामू : भारती पाण्डेय मामले में प्रशासन की कार्रवाई, DEO कार्यालय का लिपिक निलंबित; दूसरे का तबादला

पलामू में शिक्षिका भारती पांडेय प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत DEO कार्यालय के लिपिक ईश्वरी दयाल राम निलंबित और अरुण कुमार गिरि का तबादला कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने चिकित्सीय सलाह और अवकाश आवेदन से जुड़े पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति जारी की।

मोबाइल टावर पर चढ़ बैठा शराबी, मुर्गा-दारू के वादे पर उतरा; जामताड़ा में अजब-गजब कांड

एक अजीबो-गरीब मामला जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक BSNL के ऊंचे टावर पर जा चढ़ा।

भर्ती घोटाला दबाने के लिए CID को सौंपी गई जांच, कभी फाइनल रिपोर्ट दाखिल नहीं करती SIT- भाजपा

झारखंड में 10 हजार करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने सरकार पर अधिकारियों को बचाने और पीएजी (PAG) को दस्तावेज न देने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

झारखंड वन विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र का खेल, नौकरी जॉइन करने पहुंचे युवकों से फर्जीवाड़ा

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर बेरोजगार युवाओं से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के अनुसार, अब तक करीब आधा दर्जन युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए जा चुके हैं। जब ये युवक राज्य के अलग-अलग जिलों में योगदान देने पहुंचे तो जांच

बोकारो में रेलवे ट्रैक किनारे मिला कथारा के युवक का शव, जांच कर रही पुलिस

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित फुसरो पुरानी सब्जी मंडी रेलवे गेट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कथारा निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

चाकुलिया में जंगली हाथी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 20-25 हाथियों के झुंड के इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है।

Load More