logo

शार्क के जबड़े से बेटे को बचा लाया बाप, समुद्र में मछली पकड़ते हुआ हादसा

shark.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साउथ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेनेलग इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने शार्क के मुंह से अपने बेटे को बचाया। मिली जानकारी के अनुसार माइकल अपने बेटे नैथन के साथ मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान दोनों समुद्र के तट से करीब दो मील दूर निकल आए। तभी नैथन ने एक मछली पकड़ी और उसकी फोटो खींचने लगा। इसी दौरान एक शार्क ने उसपर अटैक कर दिया। 


नैथन के पैर के निचले हिस्से में तीन घाव 
माइकल ने बेटे के जान शार्क में मुंह में अटका देख बैखला गया।  बिना सोचे समझे माइकल पानी के अंदर पहुंचे और शार्क का जबड़ा पकड़कर खोल दिया। जिसके बाद उनका घायल बेटा पानी में गिर गया। इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल नैथन खतरे से बाहर है। नैथन का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि 'लड़के की उम्र करीब 16 साल है। उसके पैर के निचले हिस्से में तीन घाव थे। तीनों घावों के निशान काफी गहरे थे। घाव से काफी खून निकल रहा था। जिसे समय रहते रोक लिया गया।'


खतरा महसूस होते ही हमला करते हैं व्हाइट प्वॉइंटर शार्क 
माइकल ने बताया कि नैथन को किसी आम शार्क ने नहीं बल्कि व्हाइट प्वॉइंटर शार्क ने पकड़ा था। ये बड़े साइज की टॉप 3 शार्क की प्रजातियों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरा महसूस होने पर ही ये शार्क इंसानों पर हमला करती हैं। इनके जबड़ो में नुकीले दातों की कई सारी लाइने होती हैं। इनकी मदद से शार्क का हमला और घातक हो जाता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - International newsSouth australia news