द फॉलोअप डेस्क:
पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन भड़क उठा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बरनाला और भीमबर शहर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए और वहां की मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद शहर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। यहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर शहर में भी बड़ी संख्या में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए।
#WATCH | Anti-Pakistan protestors gather in large numbers in Muzaffarabad of Pakistan-occupied Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/XH1IGHY5Wc
— ANI (@ANI) June 9, 2026
पीओके के कई शहरों में भारी बवाल
गौरतलब है कि मुजफ्फराबाद में ज्वॉइंट आवामी एक्शन कमिटी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के बाद पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबर और कोटली जैसे इलाके में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शन जारी है। कई जगहों पर शटडाउन है। सुरक्षाबलों के साथ ज्वॉइंट आवामी एक्शन कमिटी के कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद पीओके के कई इलाकों में बाजार बंद करा दिया गया है। यहां तनाव व्याप्त है।