रांची
आज रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिर गया. यात्री ट्रेन के साथ घिसटने लगा, यात्री की पहचान ओम प्रकाश अग्रवाल (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वे धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी, यह हादसा तभी हुआ. इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया. संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप में गिर गया. यात्री ट्रेन के साथ घिसटने लगा.
प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात एएसआई विजय कुमार भारती और हेड कांस्टेबल नितेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया. बिना एक सेकंड की देरी किए, दोनों जवानों यात्री को गैप से बाहर की ओर खींच लिया. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यात्री ट्रेन के पहियों की चपेट में आ सकता था. आरपीएफ के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता से इंसानियत की मिसाल पेश की है.