logo

अतिक्रमण हटाओ अभियान : अब रांची के इस इलाके में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर 

ranchi4.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
राजधानी से सटे रातू इलाके में अतिक्रमण हटाया जायेगा। दरअसल रातू थाना इलाके में चौक चौराहों पर जितने भी दुकान, ठेला खोमचा लगाया है। उनपर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचल के अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले एनएच 75 पर सरकारी जमीन की मापी कर निशान लगाया जाएगा। इसके बाद उन्हें सरकारी जमीन पर किए गए। अतिक्रमण को हटाने के लिए समय दिया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। अभी सबसे पहले रिंग रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा, उसके बाद काठींटांड़ चौक से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व ब्लॉक रोड में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई थी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण का विरोध भी किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N