द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मद्य एवं उत्पाद विभाग में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासन अधिक मजबूत होगा।
आदेश के अनुसार, गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची नियुक्त किया गया है। उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है। संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद का काम दिया गया है।
जिलों में किए गए तबादलों के तहत, अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से रामगढ़ भेजा गया है। अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका (संथाल परगना प्रमंडल) में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद नियुक्त किया गया है।
प्रभारी पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची तथा मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची की जिम्मेदारी मिली है। अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अधीक्षक स्तर पर बदलाव में जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़, आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB, शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा और शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह स्थानांतरित किया गया है। विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर और क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां भेजा गया है।
निरीक्षक स्तर पर संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका, प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा, रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा, संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा और प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, विभाग में कई अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बड़ा बदलाव विभागीय कामकाज में दक्षता बढ़ाने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।