logo

CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाए पारंपरिक रीति-रिवाज

CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाए पारंपरिक रीति-रिवाज

नेमरा/रामगढ़:
Ramgarh News:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा (Nemra), रामगढ़ (Ramgarh) में अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन (Late Rupi Soren) की स्मृति में पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों (Traditional Customs and Rituals) का निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप अपनी पूजनीय माता की आत्मा की शांति (Peace of the Soul) के लिए दातून (Datun), पानी (Water) एवं भोजन परोसने (Serving Food) की रस्म पूरी की। उन्होंने नम आंखों से अपनी माता को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य (Family Members), सगे-संबंधी (Relatives) और नेमरा के ग्रामीण (Villagers) मौजूद रहे।

Tags - रूपी सोरेन Hemant Soren Rupi Soren Nemra Ramgarh Jharkhand News