द फॉलोअप डेस्क
मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हो गए हैं. उनको पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मेघातुबुरु हिल-स्टेशन गजब भाया है. इस जगह को बादलों की पहाड़ी कहा जाता है. आनंद महिंद्रा ने मेघातुबुरु हिल-स्टेशन की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है.
When most people plan a holiday in India, the usual suspects come up: Goa, Himachal, Rajasthan.
— anand mahindra (@anandmahindra) April 5, 2026
Jharkhand rarely features in that conversation.
I plead guilty of that too.
And then I bumped into these striking photos posted by @IndiaAesthetica about Meghahatuburu, a hill… pic.twitter.com/Tdzd0czQtg
झारखंड की प्राकृतिक छटा अद्भुत है!
आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारत में छुट्टियों की योजना बनाते समय आमतौर पर गोवा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे लोकप्रिय स्थानों का ही नाम सामने आता है। उन्होंने बताया कि उनकी नजर @IndiaAesthetica द्वारा पोस्ट की गई मनमोहक तस्वीरों पर पड़ी। ये तस्वीरें झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित मेघातुबुरु हिल स्टेशन की हैं, जिसे ऊंचाई के कारण “बादलों की पहाड़ी” कहा जाता है। करीब 4,300 फीट की ऊंचाई पर बसा यह स्थान सरंडा वन के बीच स्थित है, जो 700 पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां से सूर्यास्त का नजारा, जंगल के झरने और प्राकृतिक दृश्य बेहद आकर्षक हैं, और यह इलाका अभी भी काफी हद तक अछूता है। झारखंड में और भी कई खास जगहें हैं।
झारखंड में पर्यटन की सुविधाएं सीमित
अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में पर्यटन सुविधाएं बहुत सीमित हैं — यहां बहुत कम रिसॉर्ट हैं और ज्यादातर गेस्टहाउस ही उपलब्ध हैं। आनंद महिंद्रा ने झारखंड के बारे में और जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि यहां नेतरहाट का प्रसिद्ध सूर्योदय, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, देवघर का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रांची के आसपास के जलप्रपात और प्राचीन सारंडा जंगल मौजूद हैं। फिर भी यह जगह अक्सर नजरअंदाज हो जाती है। झारखंड में समझदार यात्रियों के लिए बहुत कुछ है बस अब तक इसका खुलकर प्रचार नहीं किया गया है।