logo

रांची जमीन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी

रांची जमीन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी

रांची: 
Ranchi News:
रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई माननीय विशेष निगरानी न्यायालय, रांची के आदेश पर 21 नवंबर 2026 को की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने कई अहम साक्ष्यों का संकलन किया है। अनुसंधान में इन साक्ष्यों के महत्वपूर्ण होने की संभावना है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज है मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 05.01.2026 के तहत मामला दर्ज है। इसमें भा०द०वि० की धारा 420, 467, 468, 471, 120 (बी), 109 तथा संशोधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 336, 338, 340, 61, 49 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2), सहपठित धारा 13 (1) (क) एवं 12 तथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 13 (2), R/W 13 (1) (a) एवं 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोरखपुर निवासी वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी
इस मामले में अभियुक्त वैभवमणि त्रिपाठी, तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची हैं। उनका स्थायी पता गोरखपुर, उत्तर प्रदेश है। वह रांची के जमीन घोटाले से संबंधित हैं। उनके आवास पर 21.11.2026 को माननीय विशेष निगरानी न्यायालय, रांची के आदेश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, रांची की टीम द्वारा विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई अहम साक्ष्यों का संकलन किया गया है। अनुसंधान में इन साक्ष्यों के काफी महत्वपूर्ण होने की संभावना है।

Tags - Ranchi Land ScamACB RaidJharkhand NewsRanchi CrimeLand Fraud