logo

पति के साथ पड़ोसन के अवैध संबंध से नाराज थी पत्नी, 3 लाख देकर कराया मर्डर

crime37.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में पति के साथ अवैध संबंध से नाराज पड़ोसन ने तीन लाख रुपये सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। मृतका का नाम चंदिया देवी है। इसका खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया है। इस मामले में महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में पड़ोसन रेखा देवी, फतुहा के पचरुखिया निवासी शूटर दिलखुश कुमार उर्फ चूहा व चुन्नू कुमार उर्फ राहुल कुमार शामिल है। 


क्या है मामला 
पुलिस ने बताया कि पंडारक के लेमुआबाद आमतर गांव में 26 अप्रैल को बाइक सवार अपराधियों ने चंदिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चंदिया देवी के पति चंद्रिका सिंह ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद सबसे पहले पड़ोसन रेखा देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रेखा देवी ने बताया कि उसे इस बात का शक था कि पति रुदल यादव से चंदिया देवी का अवैध संबंध था। इसी को लेकर उसने कुछ दिन पूर्व भी चंदिया देवी को रास्ते से हट जाने की धमकी दी थी। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद शूटर दिलखुश व चुन्नू को तीन लाख रुपये सुपारी देकर चंदिया देवी को रास्ते से हटाने की बात की।


आरोपियों को जेल भेजा गया 
बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि इस मामले में रुपए के लेनदेन का भी पता चला है। गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है
 

Tags - Bihar News Bihar Patna News Patna News Flood Patna News