logo

BIHAR : CBI की रेड पर बोले RJD सांसद मनोज झा, ये बीजेपी की चाल है...हम बिहारी टिकाऊ हैं बिकाऊ नहीं

Manoj_jha.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में नई सरकार के विधानमंडल कार्यवाही (Legislature Proceedings) से पहले ही CBI और ED ने अपना काम शुरू कर दिया है। CBI की टीमों ने बिहार में राजद (RJD) के 4 नेताओं के घर छापा मारा है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है। वहीं आरजेडी नेताओं ने इस कार्रवाई को बीजेपी की रेड बताया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि आरजेडी नेताओं को डराने के लिए इन्होंने फ्लोर टेस्ट का दिन ही रेड के लिए चुना है। ED और CBI सभी संस्थाएं बीजेपी के लिए काम करती हैं। 

आरजेडी सांसद ने कहा यह बीजेपी की चाल है
आरजेडी सांसद मनोज झा  ने बुधवार को कहा कि यह बीजेपी की चाल है। इन्होंने हमें डराने के लिए आज का दिन चुना है। बीजेपी राजनैतिक रूप से अब लड़ाई नहीं कर सकती इसलिए ED और CBI का सहारा ले रही है। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है। कल ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसकी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी हैं टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं।

CBI की टीम ने राजद नेताओं के घर मारा छापा
बता दें कि बुधवार सुबह 8 बजे से ही CBI की टीम ने बिहार में राजद (RJD) के 4 नेताओं के घर छापेमारी कर रही है। इनमें RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर CBI की टीमें मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि मामला रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।