logo

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में बिहार के 8 मजदूरों की मौत, नीतीश सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

 सड़क हादसे में बिहार के 8 मजदूरों की मौत, नीतीश सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

द फॉलोअप डेस्क

उत्तर प्रदेश के मथुरा-अलीगढ़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर पिकअप में सवार होकर हरियाणा के पलवल जिले में ईंट भट्ठा में काम करने के लिए जा रहे थे।

मृतक मजदूर गया जिले के कोच थाना के अंतर्गत हिच्छापूर गांव के निवासी थे। परिवार के साथ वे हरियाणा जा रहे थे। अलीगढ़ स्टेशन से पिकअप में सवार हुए और मथुरा-अलीगढ़ के बीच हादसा हुआ।

इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों का इलाज उत्तर प्रदेश के जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद गया में रहने वाले परिजन उत्तर प्रदेश के लिया रवाना हो गए हैं।

इस हादसे में हिच्छापूर गांव के नीवासी गौरी देवी( 35), उनके पति सिकंदर मांझी, पुत्री कोमल कुमारी(2), कुंती देवी (28), उनके पति प्रेम मांझी और पुत्री प्रियंका कुमारी (2) की मौत हुई है। कोच प्रखंड के उतरन पंचायत के मुखिया रामनिवास प्रसाद ने बताया की घटना में 5 लोगों की मौत की अभी तक जानकारी है, लेकिन अन्य मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। 

मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। बिहार सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए एक टीम बनाई है। इस हादसे की जांच के बाद सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Tags - उत्तर प्रदेश न्यूज हिन्दी न्यूज सड़क हादसा Uttar Pradesh News Hindi News Road Accident