logo

पटना में भाई-बहन की रहस्यमयी मौत पर हंगामा, गाड़ियों में आगजनी और पुलिस पर पथराव

पटना में भाई-बहन की रहस्यमयी मौत पर हंगामा, गाड़ियों में आगजनी और पुलिस पर पथराव

पटना 
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को कार से मिले भाई-बहन के शव मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। करीब 18 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। चार दिन पहले भी परिजन न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।


बताया गया कि 15 अगस्त को इंद्रपुरी निवासी गणेश कुमार के दो बच्चे—7 साल की लक्ष्मी और 5 साल का दीपक—ट्यूशन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में दोनों के शव घर से महज 200 मीटर दूर एक बंद पड़ी कार में मिले। परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चे जिस महिला शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गए थे, उन्हीं पर शक है। हालांकि, पुलिस जांच में टीचर को क्लीन चिट मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चे ट्यूशन से लौटते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद मामला और उलझ गया है। पुलिस फिलहाल इसे हादसा मान रही है, लेकिन स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi