द फॉलोअप डेस्क
उपेंद्र कुशवाहा पर RJD से डील मामले में बिहार में राजनिति गर्मा गयी है। फिलहाल जेडीयू में कुछ ठिक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने खड़े नजर आ रहा हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार खुद भी मुझसे जेडीयू छोड़ने के लिए कहेंगे तो भी पार्टी नहीं छोडूंगा। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि RJD से उनकी डील हुई है। उन्होंने कहा की मैं मांग करता हूं कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई जाए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सीएम नीतीश कुमार को सिर्फ यही सलाह दे सकता हूं कि वह पहचानें कि कौन अपना है और कौन नहीं।” राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार भी कुशवाहा की बार-बार धमकी से तंग आ चुके हैं। यही वजह है कि उन्होंने गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा को सलाह और नसीहत दोनों दे डाली। सीएम ने कहा कि वह अपनी शिकायतें मीडिया के माध्यम से उठाना बंद करें और अपनी समस्याओं को पार्टी के मंच पर आकर उठाएं।
