logo

BIHAR : 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे कई बड़ी रैलियां

amit_shah1.jpg

पटना:
बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पाला बदलने के बाद BJP ने अपना बिहार मिशन-2024 (Bihar-Mission 2024) की शुरूआत कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इसी मिशन के लेकर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वो राज्य में कई BJP नेताओं से मुलाकात करेंगे औऱ राज्य में बड़ी-बड़ी रैलियां करवाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अगले महीने यानि 23 और 24 सितंबर को बिहार दौरे पर होंगे। इन 2 दिनों के बिहार दौरे में उनका केंद्र सीमांचल रहेगा। सीमांचल में 2 बड़ी रैलियों को अमित शाह संबोधित करेंगे।

सीमांचल के इलाका होगा उनका मुख्य केंद्र
अमित शाह के दौरे को लेकर गृहमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 23 और 24 सितंबर को सीमांचल के इलाके में वो रहेंगे। 23 सितंबर को पूर्णिया में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस रैली को मुख्य रुप से पूर्व मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। बताया कि दूसरे दिन 24 सितंबर को अमित शाह किशनगंज आएंगे। यहां भी वो जनसभा को संबोधित करेंगे।

नीतीश से नाता टूटने के बाद पहला दौरा
बता दें कि 30-31 जुलाई को भी केंदीय मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर थे। पटना में संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दोनों नेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे जिसके महज 10 दिन बाद ही बिहार की क्षेत्रीय दल JDU और RJD का गठबंधन हो गया। BJP सरकार से बाहर हो गई। ऐसी हालत में अमित शाह 2 महीने के भीतर उनका दूसरा दौरा होगा और यहां से मिशन बिहार की शुरुआत होगी।


अब नहीं गलेगी बीजेपी की दाल
इधर, JDU के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- भाजपा कितना भी जोर लगा ले, बिहार में अब इनकी दाल नहीं गलने वाली है। अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रह रहे बिहार के लोगों पर इनके कुत्सित प्रयासों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।