द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सीतामढ़ी जिला के रीगा गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। जिस वजह से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायलों में सुनीता देवी और कुमकुम देवी रामपुर की रहने वाली है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया को दी। जिसके बाद मुखिया ने घटना से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन को दी। बवाजूद इसके वन विभाग की ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर
ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए कहा कि गांव में बाघ या फिर तेंदआ घुस आया है। जिसके डर से वे रात भर जागने को लेकर विवश हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर सड़क पर बाघ के घूमते हुए काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों आलू के खेत में घास काट रही थी। जानकारी के मुताबिक पास में गन्ने के खेत में जंगली जानवर छिपा था।
