logo

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दो IPS अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दो IPS अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी

द फॉलोअप डेस्क

 बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से इस तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन, जो कि पहले गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा थे, को पटना का लॉ एंड ऑर्डर एसपी नियुक्त किया है।
वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल शर्मा को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। पहले वह सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) के पद पर तैनात थे। ये तबादले राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव के मद्देनजर किए गए हैं।

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTIPSADHIKARILATESTNEWS