logo

भीड़ इतनी हो गई कि लोगों का सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, आज पटना में नहीं सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार 

वोुाेपैोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रहा है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आज दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा। बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर, टीवी पर हनुमंत कथा देखें और सुनें। इतनी गर्मी में दरबार में ना आएं। दरअसल रविवार को इतनी भीड़ हो गई थी कि लोग सांस नहीं ले पा रहे थे। लोगों को घुटन महसूस हो रही है। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो, इसलिए 15 मई को दिव्य दरबार स्थगित कर दिया गया है। हालांकि पांचों दिन कथा चलती रहेगी, सिर्फ दिव्य दरबार नहीं लगेगा। बता दें कि रविवार को कथा का दूसरा दिन था, यह 17 मई तक चलेगा। 


अनहोनी की आशंका पर दरबार कैंसल 
बागेश्वर बाबा ने कहा कि भीषण गर्मी में भी आप लोग यहां पहुंच रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। मैं गदगद इस उपकार को नहीं भूलूंगा लेकिन वो कथा किसी काम की नहीं है, जिससे किसी का नुकसान हो जाए। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि आप लोग नौबतपुर नहीं आएं।  श्री बागेश्वर बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने बताया कि बाबा के हनुमंत कथा में भक्तों की अत्यधिक भीड़ पहुंच रही है। 10 से 15 लाख तक लोग दरबार में पहुंच रहे हैं। तीनों पंडाल श्रद्धालुओं से भर चुका है। ऐसे में बाबा ने किसी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए दिव्य दरबार को कैंसिल किया गया है। 


भाजपा सांसद ने साधा निशाना 
इधर पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने दरबार कैंसिल होने के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जितना सहयोग मिलना चाहिए, उतना सहयोग स्थानीय जिला प्रशासन से मिल रहा है। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार दुर्भावना से ग्रसित है। आयोजक समिति ने पहले ही भीड़ की संभावना जताई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT