logo

अजब-गजब लव : इस अनोखी शादी में दूल्हा 36 इंच का,  दुल्हन 34 इंच की..सेल्फी लेने के लिए लगी होड़ 

STTYT.jpg

बिहारः
भागलपुर जिले की एक शादी चर्चा में है। भागलपुर के नवगछिया में हुई इस शादी ने लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस शादी की खास बात यह है कि इसमें दूल्हा 36 इंच लंबा और दुल्हन 34 इंच लंबी है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लाखों की तादात में लोग पहुंचे, जिन्हें आमंत्रित भी नहीं किया गया था। लोग बस दूल्हा और दुल्हन को एक बार देखना चाहते थे। 


डीजे वाले ने बजाया "रब ने बना दी जोड़ी"
नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता का विवाह मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना से हुआ। 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी। मौके पर मौजूद हर इस जोड़ी को अपने कैमरे में कैद कर रहा था। साथ ही मौके पर डीजे वाले ने "रब ने बना दी जोड़ी" गाना बजाकर समा को और रंगीन बना दिया। लोगो ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए।