logo

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, खाने में छिपकली गिरने का है मामला

फूड_पॉइसनीनग.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेलसंड प्रखंड के भाटोलिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। हॉस्टल में रहने वाली 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। मामला यह था कि छात्राओं को जो रात्रि भोजन परोसा गया था, उसमें छिपकली गिर गई थी।
खाना खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और अन्य शारीरिक समस्याएं होने लगीं। यह देख हॉस्टल के शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रसोइया ने उन्हें सूचित किया कि भोजन तैयार करते समय उसमें छिपकली गिर गई थी। छात्राओं की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें तुरंत बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
सीतामढ़ी जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जावेद ने बताया कि सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका उपचार किया गया। वे सभी अब खतरे से बाहर हैं और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, छात्राओं में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTBIHARGIRLSHOSTELFOODPOISING