पटना:
राजधानी के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) थानाक्षेत्र में कुछ बदमाशों ने कार चलाक को बंधक बना लिया। आरोपियों ने कार चलाक को हथियार के दम में बंधक बनाया और कार लूट कर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने चालक को बिक्रम-पाली के रास्ते मसौढ़ा गांव में फेंक दिया और खुद फरार हो गये। गांव वालों में चालक धीरज कुमार को बंधन से मुक्त करा पुलिस (Bihar Police) को जानकारी दी।

फ्रेजर रोड व आसपास की सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
घटना के बारे में पीड़ित मैनेजर ने बताया कि उनकी गाड़ी फ्रेजर रोड पर लगी हुई थी। उसमें चालक बैठा हुआ था। तभी 3 लड़के वहां पहुंचे और कार के मॉडल और उसके एसी के बारे में जानकारी लेने लगे। इसी बीच तीनों ने चालक धीरज को बंधक बना लिया और उसे लेकर बिक्रम पाली रोड चला गया। बदमाशों ने हाथ पांव-बांध धीरज को मसौढ़ा में ही फेंक दिया। पुलिस फ्रेजर रोड व आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि लूटपाट करने वाले बदमाश चालक को जानते हैं। फ्रेजर रोड के फुटेज में कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है।

निजी बैंक के सीनियर मैनेजर है कार मालिक
इस संबंध में बैक मैनेजर ने गांधी मैदान थानाक्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिसाबाद मित्रमंडल कॉलोनी निवासी कार मालिक और एक निजी बैंक के सीनियर मैनेजर राजबर्धन ने बताया कि तीन बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।