logo

BIHAR : देर रात PMCH का निरीक्षण करने पहुंचे तेजस्वी यादव, व्यवस्था देखकर भड़के 

pmch_tejaswai.jpg

पटना:
इन दिनों डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) एक्शन मोड में हैं। मंगलवार देर रात डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) तेजस्वी यादव राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की व्यवस्था देख कर तेजस्वी चौक गए। वहीं अस्पताल में डिप्टी सीएम को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तेजस्वी यादव ने अस्पताल व्यवस्था की खामियों को काफी करीब से देखा और अधिकारियों और डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई। तेजस्वी यादव द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो भी सामने आया है।

ऐसी व्यवस्था एक दम बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तेजस्वी यादव को देख कर अस्पताल कर्मचारियों के चेहरे का रंग उड़ गया। तेजस्वी यादव ने सख्त लहजे में डॉक्टरों की लापरवाही और हॉस्पिटल की सफाई पर कई सवाल किये। व्यवस्था में कमी दिखी वहां उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। तेजस्वी यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसी व्यवस्था एक दम बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को लगाई फटकार
डिप्टी सीएम ने अस्पताल ने एक-एक करके कई वार्ड का मुआयना किया और मरीजों से बात भी की। उन्होंने PMCH में मिलने वाली मरीजों की सुविधा के साथ ही डॉक्टर और कंपाउंडर के बारे में भी जानकारी ली। उसके बाद वो कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां मौजूद कर्मियों से जब अस्पताल में मौजूद दवा की सूची मांगी, लेकिन वहां मौजूद कर्मी वह लिस्ट तत्काल नहीं दे पाया। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा कि आखिर यह कंट्रोल रूम किस काम का? औचक निरीक्षण के क्रम में तेजस्वी यादव ने अस्पताल में कुत्तों को घूमते देखा तो वे और भी भड़क गए। इसके बाद मौजूद कर्मियों व डॉक्टरों को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का भी किया निरीक्षण
बता दें कि तेजस्वी यादव PMCH के बारे में कई शिकायतें भी मिली हैं। PMCH की साफ सफाई से तेजस्वी यादव खुश नहीं दिखे और वहां की अव्यवस्था देख वो भड़क गए। उन्होंने रात में ही अधीक्षक-उपाधीक्षक को तलब किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मरीजों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद वह पटना के आयकर चौराहे पर स्थित न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया।