logo

BIHAR : तेजस्वी ने बुलाई स्वास्थ्य विभाग की बैठक, कहा- जो वादा किया है उसे किसी भी कीमत पर करेंगे पूरा 

tejaswai_pic.jpg

पटना:

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंत्रिमंडल गठन के बाद तेजस्वी ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई और खुद भी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) पहुंचे। उन्होंने वहां अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से विभाग की कार्यशौली को लेकर जानकारी ली। तेजस्वी यादव ने पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ घंटे भर बैठक की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

जो वादा किया है उसे किसी भी कीमत पर करेंगे पूरा 
बैठक के बाद तेजस्वी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जो भी हमने वादा किया है उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को दवाएं मिले ये हमारी प्राथमिकता होगी। स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था खत्म होगी। जो योजनाएं बनी हैं, वे सिर्फ कागज पर न हों। जमीन पर उतरें इसका ख्याल रखा जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भर में बेहतर सड़के बनें, इसपर ध्यान रहेगा।

तेजप्रताप यादव ने भी संभाली था स्वास्थ्य विभाग
बता दें कि पहले तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री थे। इस दौरान उनपर काफी आरोप भी लगे थे। इस बार तेजप्रताप यादव को बिहार में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिला है। तेजप्रताप ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है और आज ही विभाग के साथ बैठक कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।