द फॉलोअप डेस्क
बिहार में राजद सुप्रीमो लालू परिवार हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पार्टी से निष्कासित करने के बाद एक बार फिर से JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पर दिखाई दे रहे हैं। जिसे देख प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ खिलौने से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कल 27 मार्च को तेज प्रताप यादव के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर डाला गया है। अपने ट्वीटर हैंडल पर तेज प्रताप ने लिखा है- 'बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत'। वीडियो में “पापा मेरी जान सॉन्ग भी बज रहा है।“ वीडियो में चाचा भतीजा दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या तेजप्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे हैं। लालू परिवार में दूरियां खत्म हो रही है।
.jpeg)
बता दें कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। माना जा रहा है कि कात्यायनी के जन्मदिन पर ही तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने परिवार और तेजस्वी यादव के बेटे के साथ वक्त बिताया। गौरतलब हो कि इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने दही चुड़ा भोज का आयोजन किया था तब लालू यादव भी तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंचे थे।