पटना:
बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव (TejPratap Yadav) अपने अजब-गजब कारनामों के कारण चर्चा में रहते है। एक बार फिर वो फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, तेजप्रताप ने विभाग की बैठक का रील्स बनाकर इंस्ट्रा पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम रील में तेजप्रताप ने बाकायदा गाना भी लगाया है। इस वाकये के बाद से बीजेपी ने सरकार और तेजप्रताप पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) भी ये कहकर चुटकी ले रहे हैं कि तेजप्रताप को उनके हिसाब के विभाग का नहीं मिला है। बता दें कि इससे पहले अपने पहले विभागीय मीटिंग में उनके जीजा शैलेश कुमार नजर आए थे।

गेट रेडी टू फाइट गाने पर बनवाया रील
वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव कुर्ता-पायजामा वाले ड्रेस में तेजप्रताप यादव अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं और ' गेट रेडी टू फाइट' गाने पर उन्होंने रील बनवाई है। पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव रील्स बनाने के पुराने शौकीन हैं। तेजप्रताप ने जो रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की है बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राजगीर सफारी के दौरे के समय भी उन्होंने वहां रील्स बनाई थी। इन दिनों ये रील वायरल हो रही है। तेजप्रताप विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे।
"Do the best you can until you know better. Then when you know better, do better." pic.twitter.com/fE7PDqNsKN
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 3, 2022
ये नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि ने कहा है कि ये नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार है। ये जनता के पैसे पर मौज मार रहे हैं। इनको जनता से कोई मतलब नहीं है। जनता किस हाल में है उसकी कोई चिंता इन लोगों को नहीं है। तेजस्वी ने तो आते ही सुरक्षा बढ़वा ली थी। अपराध किस तरह से बढ़ रहा है देख लीजिए। लेकिन ये लोग बेफिक्र हैं।
