logo

2023 में बागेश्वर बाबा के बिहार दौरा का किया था विरोध, अब तेज प्रताप पूछ रहे हैं अपना पॉलिटिकल फ्यूचर 

5G3.jpg

बिहार
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जेजेडी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे वीडियो कॉल पर बागेश्वर बाबा संत धीरेंद्र शास्त्री से अपने पॉलिटिकल फ्यूचर से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं। 

जब साथ बैठेंगे, तो विस्तार से बताएंगे 
वीडियो कॉल में तेज प्रताप बाबा से बात करते समय मुस्कुराते हैं और उनसे कहते हैं कि बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए। इस पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि जब हम साथ बैठेंगे, तो विस्तार से बताएंगे। आगे तेज प्रताप ने कहा कि जी-जी साथ बैठेंगे। दोनों के बीच हुई बातचीत राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

2023 में बाबा का किया था विरोध
दरअसल उनकी यह बातचीत इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि साल 2023 में जब धीरेंद्र शास्त्री का बिहार दौरा हुआ था, तब तेज प्रताप ने इसका खुलकर विरोध किया था। गौरतलब है कि उस समय तेज प्रताप ने बिहार को गांधी और बुद्ध की धरती बताते हुए इस तरह के आयोजनों पर आपत्ति जताई थी। साथ उन्होंने जरुरत पड़ने पर विरोध प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी थी। अब ऐसे में दोनों के बीच वीडियो कॉल पर सहज तरीके से बातचीत करना, राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags - Tej Pratap viral video Bageshwar Baba call Dhirendra Shastri conversation political future discussion Bihar politics controversy 2023 protest recall