logo

मिथिला पेंटिंग से दिया गया सुनीता विलियम्स को सम्मान, सोशल मीडिया पर बंटोर रहीं सुर्खियां 

मिथिला.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के बाद, बिहार के समस्तीपुर जिले के कुंदन कुमार रॉय ने एक अद्भुत मिथिला पेंटिंग बनाई है, जो उनकी असाधारण कला क्षमता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस पेंटिंग में सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री को समुद्र की ओर मछली के अंदर दर्शाया गया है। यह पेंटिंग केवल एक कला का उदाहरण नहीं है, बल्कि यह अंतरिक्ष यात्रा और सुनीता विलियम्स के प्रेरणादायक सफर को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।
कुंदन कुमार रॉय ने सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी के बाद एक अनोखे तरीके से मिथिला पेंटिंग में इस अद्वितीय घटना को चित्रित किया है। पेंटिंग में उन्होंने एक स्पाइसजेट का चित्रण किया है, जो मछली के आकार में है और इसमें चार लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। यह चित्रण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है और लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
रोचक बात यह है कि कुंदन को रंगों की शेड्स पहचानने में कठिनाई होती है, क्योंकि वह कलर ब्लाइंडनेस (वर्णान्धता) से ग्रस्त हैं।

फिर भी, उन्होंने काले और सफेद रंगों में अपनी पेंटिंग बनाई है और इसमें विशेष जीवंतता और संवेदनशीलता दिखाई देती है। इससे पहले भी उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स और भारतीय एथलीटों के लिए कई पेंटिंग्स बनाई थीं, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। कुंदन की यह मिथिला पेंटिंग विशेष रूप से सुनीता विलियम्स के सम्मान में बनाई गई है और इसे सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है।

Tags - Biharbiharnewsbiharpostmithilasunitawilliamslatestnews.nationalnews