logo

सीवान : महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा में पथराव, 6 पुलिसकर्मी सहित 18 लोग घायल, धारा 144 लागू

siwan.png

सीवान:
बिहार के सीवान (Siwan) जिले के बड़हरिया में महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा (Mahaaveeree Akhaada Shobhaayaatra) में पथराव की खबर सामने आई है। जिसके बाद इलाके में धारा 144 लागू (Section 144 enforced) कर दी गई है। मामला गुरुवार शाम की है। पथराव में 6 पुलिसकर्मी सहित कुल 18 लोग घायल हो गए है। अब तक 10 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के DM और SP तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। 

मस्जिद के पास शोभायात्रा पर पथराव
9 सितंबर को बड़हरिया में लगने वाले महावीर झंडा मेले से पहले गुरुवार शाम शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा जैसे ही पुरानी बाजार होते हुए मस्जिद के पास पहुंची, इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। कुछ असामाजिक तत्व मस्जिद से पत्थर चलाने लगे। इसके जवाब में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पथराव किया। शोभायात्रा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत करने की कोशिश करने लगे। इतने में उपद्रवियों ने उनपर भी ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे बड़हरिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर, दो ASI और तीन सिपाहियों समेत कुल 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


मस्जिद के पास के पान दुकान में लगायी आग
वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में मौजूद लोगों ने मस्जिद के पास के पान दुकान में आग लगा दी। इधर घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगी, करीब 1 घंटे के भीतर पूरे गांव को पुलिस फोर्स ने चारों तरफ से घेर लिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया।