logo

Bihar Politics : बिहार विधानसभा का विशेष सत्र आज, हंगामे के पूरे आसार

1500x5005.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में सत्ता परिवर्तन के बाद बुधवार यानि आज विधानसभा का विशेष सत्र (Special Session Of The Assembly) बुलाया गया है, जिसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली नई सरकार का बहुमत परीक्षण होगा। इसके साथ ही स्पीकर विजय सिन्हा (Speaker Vijay Sinha) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी वोटिंग होगी। इसे लेकर सदन में आज हंगामे के पूरे आसार हैं। दरअसल, मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने मंगलवार को ऐलान कर दिया की वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही सत्तापक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि, बाद में वे इस प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए राजी हो गए।


स्पीकर विजय कुमार ने इस्तीफा देने से किया इनकार
स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को साफ कह दिया कि लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरे लिए व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर है। यह विधानसभा का अध्यक्ष होने के नाते मेरा कर्तव्य भी है। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक उनके समर्थन में भाजपा के 76 सदस्य हैं, जबकि सत्ता पक्ष के 164 विधायक उनके खिलाफ एकजुट हैं। नियम तो यही है कि जिसके विरूद्ध में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है वह आसन पर नहीं बैठ सकता। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष दायित्व और संसदीय नियमों संरक्षण की बात करके पद पर बने हुए हैं। उधर विपक्ष का कहना है कि नैतिकता के आधार पर विजय सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

क्या विजय सिन्हा करेंगे सत्र का संचालन
उधर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने मंगलवार को सत्र संचालन के लिए मुख्य सचिव, डीजीपी और आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी भी इस बैठक में मौजूद थे। जो प्रक्रिया है उन सब का पालन विजय सिन्हा कर रहे हैं और मीडिया से बातचीत करते हुए जिस प्रकार से तेवर दिखाया है साफ है कि सदन में वह अपनी बात रखना चाहते हैं और महागठबंधन सरकार उन्हें बात नहीं रखने देगा तो हंगामा होना तय है और इसके लिए बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में भी रणनीति तैयार हुई है।