logo

BIHAR : स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफे का किया ऐलान, भारी हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Vijay-Kumar-Sinha-bihar-speaker-bjp-1-1.jpg

पटना:
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बुधवार को पहली विधानसभा (Bihar VidhanSabha) बैठक बुलाई गई। स्पीकर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने आज इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा में भारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर विजय सिन्हा ने पहले अपना इस्तीफा देने से मना कर दिया। उन्होंने सदन को करीब 19 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना उचित नहीं है। यह नियम के अनुकूल नहीं है। 

मंगलवार को इस्तीफा देने से किया था इनकार
बता दें कि मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ऐलान कर दिया था कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही सत्तापक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि, बाद में वे इस प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरे लिए व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर है। यह विधानसभा का अध्यक्ष होने के नाते मेरा कर्तव्य भी है।

नीतीश-तेजस्वी की सरकार का आज फ्लोर टेस्ट
बिहार में नीतीश-तेजस्वी की नई सरकार आज फ्लोर टेस्ट होना है। महागठबंधन सरकार बहुमत साबित करेगी। सत्ता पक्ष 164 विधायकों के समर्थन की बात कह रहे हैं। इससे पहले ही बिहार में CBI की टीम ने 4 आरजेडी नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके ठिकानों और दफ्तर में सीबीआई की रेड जारी है। बताया जा रहा है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।