नवादा:
बिहार के नवादा (Nawada) जिले में काम में लापरवाही कर रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने सख्त एक्शन लिया। एसपी गौरव मंगला ने एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को हाजत में घंटों बंद रखा। पांचों करीब 40 मिनट लॉकअप में बंद रहे (locked in 40 mins lockup) थे। मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस एसोसिएशन (Police Association) ने सरकार से एसपी डॉ गौरव मंगला(Dr.Gaurav Mangala) पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

डायरी अपडेट नहीं होने भर भड़के एसपी
मामला बीते गुरूवार की रात का है। एसपी गौरव मंगला ड्यूटी के दौरान निरीक्षण करते हुए नवादा नगर थाना गए थे। थाना पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और दारोगा स्टेशन डायरी मांगी। मौके पर डायरी अपडेट नहीं होने की वजह से वो भड़क गए और थाने में मौजूद एसआई शत्रुघ्न पासवान, एसआई रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, एएसआई संजय सिंह और रामेश्वर उरांव की जमकर क्लास लगाई, वहीं उन्हें लगभग दो घंटे के लिए लॉकअप में बंद कर दिया. दूसरी ओर इस कार्रवाई को देखते हुए पुलिसकर्मी भी कुछ नाराज नजर आ रहे हैं।

इन मामलों से पुलिस अफसरों का मनोबल टूटता है
पुलिसकर्मियों को दंडित करने के लिए पुलिस नियम में सजा का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा नगर थाना के पीड़ित पुलिस पदाधिकारियों पर मामले को दबाने का दबाव बनाया जा रहा है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। उस कैमरे के अवलोकन से सारी घटना सामने आ जाएगी। पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि इन मामलों से पुलिस अफसरों का मनोबल टूटता है। मामले की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराकर एफआईआर होनी चाहिए। इस मामले पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और एक्शन लेने की मांग की गई है।