logo

बांका में भीषण तूफान का कहर, महायज्ञ का पंडाल ध्वस्त; दुकानदारों को भारी नुकसान

68स.jpg

बांका/बिहार

बिहार में सोमवार की रात आए भीषण आंधी-तूफान ने बांका में हो रहे शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ का पंडाल को छतिग्रस्त कर दिया। अचानक आयी इस तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण यज्ञ परिसर में काफी नुकसान हुआ है। घटना पंजवारा थाना के गोविंदपुर गांव का है। 


दूकानों के छप्पर उड़े 

बताया जा रहा है कि तेज आंधी के कारण यज्ञशाला पूरी तरह धाराशायी हो गया। यहां मेला परिसर में लोगों द्वारा लगाए गए दूकानों को भी क्षति हुई है। साथ ही दूकान में रखे सामान तहस-नहस हो गए। कई दूकानदारों का कहना है कि दूकान में रखे देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी आंशिक क्षति हुई है। इसके अलावा, कई दूकानों के छप्पर उड़ गए। 


क्षति के बाद भी आस्था कम नहीं हुई
पूछताछ में यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण बगबै ने बताया कि बीते रात अचानक तूफान आने से मेले की व्यवस्था को क्षति पहुंची है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं में आस्था कमी नहीं हुई है। फिलहाल, समिति द्वारा फिर से व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है।

Tags - anka Bihar storm damage Bihar thunderstorm news Shiv Shakti Maharudra Yagya Govindpur village Banka