logo

हत्या : गरीबी देखकर सुपारी किलर का पसीजा दिल,सुपारी देने वाले की कर दी हत्या 

18_10_2019-gun_bly.jpg

पटना :


शादीशुदा जीवन में अफेयर और सुपारी देकर हत्या किसी की हत्या करवाने की खबरे तो आती रहती है। मगर इस बार पटना से चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सुपारी किलर ने मारने के लिए पैसे तो लिए मगर काम को अंजाम नहीं दिया। घटना फुलवारीशरीफ का  है जहाँ प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान अपहरण और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। विक्की पासवान ने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या के लिए 1.5 लाख की सुपारी दी थी। लेकिन सुपारी किलर ने उसी की हत्या कर दी। दरसल सुपारी किलर का दिल विक्की के प्रेमिका के पति की दयनीय स्थिति देख कर पसीज गया।उसने अपने काम को अंजाम देने से मना कर दिया।  

कैसे हुई विक्की की हत्या 
दरसल, विक्की पासवान प्रॉपर्टी डीलर था।एक डील में उसके पार्टनर और उसे साझेदारी में 40 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। सारे रुपये विक्की के पास थे। इसी बीच उसके साझेदार रवि के मन में लालच ने घर कर लिया। उन 40 लाख रुपये को अकेले हड़पने की नियत से उसने 5 लाख रुपये की विक्की के नाम  सुपारी की उसी को दे दी, जिसे विक्की ने अपनी प्रेमिका के पति को मारने के लिए 1. 50 लाख रुपये दिया था । बस फिर क्या था इस बार सुपारी किलर ने न सिर्फ पैसे लिए बल्कि सफलतापूर्वक काम को अंजाम भी दिया। इस तरह से शिकारी ही शिकार बन गया । मामले में पुलिस ने 13 लोगो को गिरफ्तार किया है।