logo

गया : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद

HARTHIYAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गया पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।बता दें कि पुलिस और सीआपीएफ की टीम संयुक्त रूप से लुटुआ थाना क्षेत्र के लडूईया पहाड़, करीबाडोभा, टिकवाथाना थाना में लगातार सर्च अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद किया। जिसमें 1 AK-47 राइफल, 6मैगजीन, 1 जिंदा आईडी, SLR रायफल, 1 स्पींग फिल IF रायफल,  कारतूस बरामद किया है। जबकि, पुलिस ने  IED  बम को नष्ट कर दिया। वहीं, एसएसपी आशीष भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गया पुलिस और सीआरपीएफ 159,205 कोबरा बटालियन, 47 बटालियन अभियान दल के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: गड़बड़ी मिलने पर XAT ने रिजल्ट जारी करने के दो घंटे बाद लिया वापस, अब इस दिन जारी होगा परिणाम

  औरंगाबाद में भी पुलिस ने भारी मात्रा IED किया बरामद  

मालूम हो कि बीते दिन 28 जनवरी को  पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस को लडुइया पहाड़ से भारी संख्या आईईडी बम मिला। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सुरक्षाबलों ने 13 प्रेशर IED और एक गुफा से 149 IED बम बरामद किया है। कुल 162 IED बम बरामद किया गया। जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। मालूम हो की दो दिन पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन के दौरान आईईडी बम को नष्ट किया था। जिसे नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया था। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT