logo

सारण में ट्रक-ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर, तीन की मौत; मृतकों की पहचान कर रही पुलिस

न323.jpg

सारण/बिहार
सारण में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच भिषण टक्कर हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मृतकों की पहचान हो रही है। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-531 पर सोनिया पुल के पास हुई। घटना करीब 5 बजे की है। 
 

रास्ते में तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा से दो लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे साइड से आ रहा ट्रक ने अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मारा। इस घटना में ऑटो चालक सहित दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें छपरा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते में वे दोनों भी दम तोड़ दिया। 
 

संगीत मंडली से जुड़े हो सकते हैं मृतक
इधर, पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो-रिक्शा को जब्त कर लिया है। ऑटो से पुलिस को कुछ वाद्य यंत्र मिले हैं, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या संगीत मंडली से जुड़े होंगे। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की खोज में है।

Tags - Saran road accident truck and auto collision 3 killed in accident NH-531 Sonia Pul crash Daudpur police station