logo

सम्राट चौधरी नहीं बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सांसद पप्पू यादव का दावा; नीतीश कुमार की दी नसीहत

tf0.jpg

बिहार 
बिहार में नीतीश कुमार के बाद नए मुख्यमंत्री पद पर कौन आसीन होगा, इस पर पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं। दरअसल आज बेगूसराय में मीडिया से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने आगे कहा कि बिहार का सीएम वही बनेगा जिसे कोई नहीं जानता है। पुर्णियां सांसद ने कहा कि जदयू को निशांत कुमार को सीएम बना देना चाहिए, क्योंकि बिहार को एक विनम्र शासक की जरुरत है। 

नीतीश कुमार को नसीहत
पुर्णियां सांसद ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अभी बिहार नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा बिहार में जो भी हो रहा है सब दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है। आगे कहा कि निशांत, पढ़े लिखे हैं, विनम्र और सरल स्वभाव के हैं। वो जात-पात नहीं मानते हैं। उन्हें ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

Tags - Pappu Yadav Samrat Choudhary Bihar CM race Nitish Kumar Nishant Kumar Bihar politics political statement Begusarai news NDA government leadership speculation Bihar government formation opposition reaction Delhi control allegation Indian polit