logo

पटना : 11 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाईकर्मी

safai_karmi_2.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में आज से पटना समेत सभी नगर निगम (Patna Nagar Nigam) नगर पर्षद (Nagar Parshad) और नगर पंचायतों (Nagar Panchayats) के कर्मी हड़ताल पर हैं। बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा (local body workers united struggle front) ने इसका ऐलान किया है और कहा है कि सफाईकर्मी द्वारा यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक के लिए किया जा रहा है। बता दें कि यह हड़ताल 11 सूत्री मांग को लेकर की जा रही है। सफाई कर्मिचारियों के इस हड़ताल से राज्य की सफाई पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

नगर निगम मुख्यालय पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पर्षद और नगर पंचायतों के कर्मी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे कचरा उठाव पर प्रभाव पड़ने की आशंका है़ हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले पटना नगर निगम मुख्यालय पर कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों के प्रमुख मांगें
•    दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण और 18000 -21000 न्यूनतम वेतन
•    आउटसोर्सिंग
•    समाप्त करना
•    समान काम का
•    समान वेतन

चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी
पटना नगर निगम का दावा है कि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। सफाई कर्मियों को हड़ताल में शामिल नहीं होने की सूचना पहले ही दे दी गयी है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था को ठप करने पर कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। नगर आयुक्त ने सभी कर्मियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी तरह की ऐसी हड़ताल का हिस्सा न बनें। अगर निगम के कर्मी हड़ताल में संलिप्त पाये गये, तो उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी।