पटना:
बिहार की नई सरकार राज्य के 11 जिलों में ग्रामीण एसपी (Rural SP) की तैनाती करेगा। पटना के अलावा फिलहाल एसपी ग्रामीण पद किसी और जिले में नहीं है, लेकिन सरकार ने फैसला किया है कि अब ग्रामीण एसपी राज्य के अन्य 11 जिलों में भी होंगे। साथ ही सरकार ने अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police) के 8 पद भी सृजित किये हैं।

181 पदों की स्वीकृति दी गई
बिहार की नई सरकार राज्य की कानूनी व्यवस्था से समझौता करने के मूड में बिल्कूल दिखाई नहीं दें रही है। सरकार ने बिहार पुलिस सेवा में स्टाफ अफसर के 15, अपर पुलिस अधीक्षक के 12, वरीय पुलिस उपाधीक्षक के 114 और पुलिस उपाधीक्षक स्तर में 40 पदों समेत कुल 181 पदों की स्वीकृति दी गई है। अब पटना जिले के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सारण, रोहतास, सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय और मुंगेर में ग्रामीण एसपी का पद होगा। यहां तैनात तो होने वाले अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी होंगे।
पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जामलपुर में भी होगा एएसपी का पद
पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) बिहार, पटना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) बिहार, प्रशिक्षण केन्द्र डुमरांव और प्रशिक्षण केन्द्र सिमुलतला में प्राचार्य के पद बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी के होंगे। स्टाफ अफसर के अलावे बिहार प्रशासिनक सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक के नए पद भी सृजित हुए हैं। नए पदों में अरवल, बगहा, नवगछिया, सीआईडी में 3 व कमजोर वर्ग के अधीन 3, रेल पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जामलपुर में भी एएसपी का पद होगा।

181 नए पदों का सृजित हुए
सीआईडी, मद्यनिषेध, ईओयू, विशेष शाखा, एसएसजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसटीएफ, एटीएस, गृह विभाग, डीजीपी कार्यालय, पुलिस अकादमी के अलावा बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस में कुल 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद सृजित हुए हैं। नए पद सृजन के बाद बिहार पुलिस सेवा में 1026 पद हो गए हैं। पहले इसकी संख्या 845 थी। 181 नए पदों का सृजित हुए हैं। 740 डीएसपी, 188 वरीय डीएसपी, 74 अपर पुलिस अधीक्षक व 24 स्टाफ अफसर के हैं।