logo

पटना : मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कार्यालय में लूटपाट, 150 लोहे का चैनल समेत कई अन्य सामान ले फरार हुए चोर

patna_metro.png

पटना:
बिहार (Bihar) में अपराधी बेखौफ  होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। अपराधियों ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कार्यालय (Patna Metro Rail Project Office) में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुद्धा कॉलोनी थानाक्षेत्र की है। दियारा इलाके से आए नाव पर सवार 2 दर्जन से अधिक अपराधियों ने राजापुर पुल के पास पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया है, जहां अपराधियों ने 150 लोहे का चैनल समेत कई अन्य सामान लूट लिए।


हथियार के बल पर 2 सिक्युरिटी गार्ड को बनाया बंधक
मिली जानकारी के अनुसार राजपुर पुल से गंगा पथ की तरफ जाने वाले रास्ते में मेट्रो प्रोजेक्ट का कैम्प ऑफिस है। करीब 3 महीने पहले प्रोजेक्ट के लिए वहां सरकार ने जमीन अधिग्रहण किया था। यहां पर मेट्रो के पुल के लिए गार्टर बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए लोहे के काफी सारे चैनल बनाए गए थे। इनकी देख रेख के लिए 2 सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर थे। दूसरी तरफ, गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस कारण गंगा नदी का पानी मेट्रो के कैंप ऑफिस तक पहुंच गया। नाव से आने में अपराधियों को आसानी हुई। हथियार के बल पर 2 सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाया। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। सारे सामान को नाव पर लोड किया और फरार हो गए। गार्ड के अनुसार 4-4 के ग्रुप ने उन्हें अपराधियों ने बंधक बनाया था।

सिटी एसपी के नेतृत्व में कई थानों की टीम छानबीन में जुटी
पटना पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 4:30 बजे हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पटना पुलिस ने इस मामले के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में कई थानों की टीम को लगाया है। प्रोजेक्ट ऑफिस में सुरक्षा के लिहाज से गार्ड की भी तैनाती थी। लेकिन गार्ड की संख्या कम थी और गंगा का जलस्तर बढ़ा था और पानी भी प्रोजेक्ट ऑफिस में घुस गया था।