logo

RJD की सरकार बनने पर डोमिसाइल नीति, जॉब का आवेदन शुल्क माफ और आने-जाने का किराया भी देंगे– तेजस्वी यादव 

tejaswi1.jpg

पटना 

राष्ट्रीय जनता दल (RTI) के नेता तेजस्वी यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। पटना में आयोजित युवा चेतना रैली में उन्होंने घोषणा की कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो एक महीने के भीतर युवा आयोग का गठन किया जाएगा और राज्य में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा और परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का किराया भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।


तेजस्वी यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 18 से 23 वर्ष की प्रति एक लाख आबादी पर केवल 7 कॉलेज हैं, और लगभग 400 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 83% युवा बेरोजगार हैं, जिससे उन्हें रोजगार और शिक्षा के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाया, यह कहते हुए कि बिहार में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता।


इस रैली में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी युवाओं से केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष राजेश कुमार ने RTI की सरकार बनने पर युवा आयोग के गठन और युवाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। तेजस्वी यादव ने युवाओं से हाथ उठाकर 2025 में RTI की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि बिहार एक युवा प्रदेश है, जहां 18 से 25 वर्ष के लोगों की आबादी 58% है, इसलिए राज्य को एक युवा मुख्यमंत्री की आवश्यकता है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi